रीवा:जेलों में जाति आधारित भेदभाव या अन्य तरह की भेदभाव पूर्ण प्रथाओं पर नियंत्रण के लिए बोर्ड ऑफ विजिटर्स का गठन किया गया है.बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अध्यक्ष तथा प्रधान जिला एवं न्यायाधीश सतीश चन्द्र राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी शर्मा, जेएमएफसी समीर कुमार मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने जेल का निरीक्षण किया. इनके द्वारा जेल के सभी वार्डों, जेल अस्पताल, कारखाना, महिला वार्ड, अनाज भण्डारण कक्ष सहित पूरी जेल का निरीक्षण किया गया.
बंदियों से चर्चा करके उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई. जेल के किचन में बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जाँच की गई. बंदियों से संवाद करने पर किसी भी प्रकार का जातिगत अथवा अन्य भेदभाव नहीं पाया गया. निरीक्षण के समय उपस्थित जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. निरीक्षण के समय जिला विधिक सेवा अधिकारी अभय मिश्रा, अधिवक्ता आनंद पाण्डेय, उप जेल अधीक्षक संजीव कुमार गेंदले तथा श्याम सिंह कुशवाह उपस्थित रहे.
