गुंदरई से खमरिया–बरेली–पड़रिया खुर्द–रमपुरा और देनी से चिराहा मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली

सांईखेड़ा। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की प्रमुख मांग रही गुंदरई–खमरिया–बरेली–पड़रिया खुर्द–रमपुरा–देनी–चिराहा सड़क मार्ग के निर्माण को आखिरकार स्वीकृति मिल गई है। सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के सतत प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क को मंजूरी प्रदान की है।

राज्य वित्त समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, यह सड़क 12 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से लगभग 10 किलोमीटर लंबाई में निर्मित होगी। इस परियोजना से करीब एक दर्जन गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के कृषि, शिक्षा और व्यापारिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

विधायक देवेंद्र पटेल ने सड़क स्वीकृति के लिए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मार्ग ग्रामीण अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगा और किसानों, विद्यार्थियों तथा आमजन के लिए सुविधाओं का मार्ग बनेगा।

सड़क स्वीकृति की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिक भीकम लोधी, अजय पटेल, मदन नेमा, सुरेंद्र रघुवंशी, राजेंद्र रघुवंशी सहित अनेक लोगों ने विधायक पटेल के निरंतर प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

Next Post

संभाग स्तरीय राइफल एवं शूटिंग प्रतियोगिता: खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Fri Oct 17 , 2025
इटारसी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी में संभाग स्तरीय शालेय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बैतूल जिले से 24, हरदा से 19 और नर्मदापुरम जिले से 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा […]

You May Like