इटारसी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी में संभाग स्तरीय शालेय राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बैतूल जिले से 24, हरदा से 19 और नर्मदापुरम जिले से 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे ने की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, सभापति राकेश जाधव और पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष अशोक मालवीय भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की राइफल और पिस्टल स्पर्धाएँ हुईं। 14 वर्ष बालिका वर्ग में हाशमी उपाध्याय हरदा प्रथम, आरोही मंडलोई हरदा द्वितीय और शिवा गुर्जर हरदा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में तनिष्क गुर्जर नर्मदापुरम प्रथम, फॉरेन डेविड नर्मदापुरम द्वितीय और श्रेया शर्मा हरदा तृतीय रहीं। 17 वर्ष बालक वर्ग में आराध्या शर्मा हरदा प्रथम, रमेश असवारे नर्मदापुरम द्वितीय और जय बंजारे बैतूल तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में इशिता राजपूत नर्मदापुरम प्रथम, अनन्या अवस्थी नर्मदापुरम द्वितीय और पूर्वी हरोड़ बैतूल तृतीय रहीं। 19 वर्ष बालक वर्ग में अरुण यादव बैतूल प्रथम, दिव्यांश हरदा द्वितीय और दिलीप बैतूल तृतीय रहे। 19 वर्ष बालिका वर्ग में रवीना नर्मदापुरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान रिक्त रहे। पिस्टल स्पर्धा में 19 वर्ष बालिका वर्ग में खुशी नर्मदापुरम ने 322 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 17 वर्ष बालक वर्ग में कनिष्क पटेल ने 400 में से 376 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता सहसंयोजक अश्विनी मालवी और आलोक चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 69वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता भोपाल में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के संचालन में तकनीकी अधिकारी अतुल पटेल, श्याम मरापे, मनीष धुर्वे, हेमलता चौधरी, श्वेता अग्रवाल, अल्पना वर्मा और अनुष्का दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
