
शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर जिले के तहसील स्तरीय लोक सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया.निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं पर गुलाना, शुजालपुर, मोहन बड़ोदिया, पोलायकलां और अवंतिपुर बड़ोदिया केंद्र संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए. जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर कुल 35,000 की शास्ति अधिरोपित की गई. वहीं मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 159 आवेदन प्राप्त हुए. कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए.
