शहीद द्वार दुर्गा मंदिर बना आस्था का केंद्र, महाआरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

कटनी:कटनी जगत जननी मां जगदंबे की आराधना के पावन अवसर पर पूरे जिले में भक्ति और आस्था का वातावरण बना हुआ है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। भक्तजन जलार्पण कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर रहे हैं।नई बस्ती स्थित शहीद द्वार दुर्गा मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में सुबह से ही पूजन-अर्चन का क्रम जारी रहता है, वहीं प्रतिदिन सायं 7:30 बजे आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, उत्साहपूर्वक शामिल हो रही हैं। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।
मंदिर समिति के अनुसार, 26 मार्च को समाजसेवी अभिलाष दीक्षित द्वारा मां जगदंबे को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं 27 मार्च को प्रातः हवन-पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजकों ने नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां जगदंबे के दर्शन करने एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Next Post

‘धुरंधर 2’ के तूफान में फिर छाई आदित्य धर की 7 साल पुरानी फिल्म, OTT पर कर रही ट्रेंड, जानें कहां पाएंगे देख

Tue Mar 24 , 2026
‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच आदित्य धर की पुरानी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ओटीटी पर फिर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है। धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच निर्देशक आदित्य धर की एक पुरानी फिल्म उरी: सर्जिकल स्ट्राइक फिर से सुर्खियों में […]

You May Like