​पनवार हवाई पट्टी का तकनीकी अवलोकन: सुरक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की कवायद शुरू

सीधी : पनवार हवाई पट्टी के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन को लेकर आज तकनीकी टीम द्वारा निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। इस दौरान हवाई पट्टी की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्यों का विस्तृत परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हवाई पट्टी को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में एयर एंबुलेंस सेवा के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास एवं उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। “मध्यप्रदेश नागर विमानन नीति 2025” के तहत हवाई पट्टियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, जिससे औद्योगिक, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिल सके।इसी क्रम में पनवार हवाई पट्टी के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा व्यवस्था के उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जाएगा।
स्थल का किया गया विस्तृत अवलोकन-
आज के निरीक्षण में प्रीतिश यादव सहायक महाप्रबंधक प्रचालन, गौरव मिश्रा सहायक महाप्रबंधक सीएनएस, सचिन भाटी प्रबंधक एटीसी एवं प्रमोद वैकुंठराव खरोड़े प्रबंधक अग्निशमन सहित तकनीकी टीम ने स्थल का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक, उपखंड अधिकारी गोपद बनास राकेश शुक्ला, नायब तहसीलदार एकता शुक्ला, ईई पीडब्ल्यूडी अनामिका सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी स्तुति गौतम, उपयंत्री बाबूलाल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

अफसरों की रार में जनता बेहाल: सड़क खोदी, नाली तोड़ी और अब जवाब देने से कतरा रहा जल निगम

Thu Apr 9 , 2026
सीधी: एलसीसी की दबंगई यह है कि एमपीआरडीसी की सडक़ में अवैध निर्माण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम लिमिटेड की बेला-गोविन्दगढ़-चुरहट सडक़ में बिना अनुमति प्राप्त किए मेसर्स एलसीसी के अवैध रूप से बिछाई गई पाइपलाइन की शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही हुई।मेसर्स एलसीसी द्वारा नल-जल […]

You May Like