‘धरती पर लड़के खत्म हो जाएं, फिर भी न देखूं अभिषेक की तरफ’, तान्या ने दिखाए तेवर

बिग बॉस 19 में तान्या ने अभिषेक को लेकर तीखे तेवर दिखाए और कहा ‘धरती पर लड़के खत्म हो जाएं फिर भी न देखूं अभिषेक की तरफ’। शहबाज रोए, तान्या ने दोस्ती का दर्द बयाँ किया।

बिग बॉस 19′ के घर में ड्रामा और मनमुटाव का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहाँ तान्या अपने साथी कंटेस्टेंट्स अमल और शहबाज के व्यवहार से दुखी नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने घर के एक अन्य सदस्य अभिषेक बजाज को लेकर कड़ा बयान दिया है। तान्या ने कहा है कि वह अभिषेक की तरफ पलटकर भी नहीं देखेंगी, भले ही “धरती पर लड़के खत्म हो जाएं।”

तान्या ने अमल के सामने फराहना के साथ हुई अपनी बातचीत को साझा किया। उन्होंने कहा कि घर में आने के बाद उन्हें अमल के बारे में पता नहीं था, लेकिन इसके बावजूद वह पहले दिन से ही उनके लिए इलायची पानी बना रही थीं। तान्या ने कहा कि घर के बाकी सदस्यों को लगता है कि वह अमल के साथ इसलिए रहती हैं ताकि वह शो में दिखें।

Next Post

एयरपोर्ट से सीधे जुड़ने वाली सड़क को लेकर महापौर ने रखा संशोधन प्रस्ताव

Wed Nov 5 , 2025
इंदौर: कल समीक्षा बैठक में महापौर ने पश्चिम क्षेत्र की लिंक रोड को मास्टर प्लान में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा. इस पर एसीएस ने कहा कि आप संभागायुक्त के माध्यम से भेजें, इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कल शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक […]

You May Like