मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की

नयी दिल्ली, 22 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान इज़रायल संघर्ष में अमेरिका के हमले के बाद रविवार की दोपहर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से टेलीफोन पर बात की और संघर्ष के बढ़ने पर चिंता जताने के साथ ही सभी पक्षों से संवाद एवं कूटनीति से समाधान खोजे जाने पर बल दिया ।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा, “ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से बात की। हमने वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल की वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को शीघ्र बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने, संवाद एवं कूटनीति के हमारे आह्वान को दोहराया।”

Next Post

जापान के नेमुरो शहर में भूकंप के तेज झटके

Sun Jun 22 , 2025
हांगकांग, 22 जून (वार्ता) जापान के नेमुरो शहर से 88 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 21:23 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन की सतह से 10 किमी की […]

You May Like