ई-टोकन प्रणाली से खाद न बेचने वाले 19 को नोटिस 

रतलाम। उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास आर के सिंह ने बताया कि रतलाम जिले में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के पालन में 01 अप्रैल से ई-विकास (ई-टोकन) उर्वरक प्रणाली के तहत ही शत प्रतिशत उर्वरक वितरण करने के निर्देश सभी खाद विक्रेताओं को दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आदेशानुसार ई-टोकन प्रणाली के तहत उर्वरक वितरित न करने वाले 19 निजी उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिन उर्वरक विक्रेताओं ने 1 व 2 अप्रैल की अवधि में बिना ई-टोकन के खाद बेचा है, उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कारण बताओ नोटिस के जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर निजी खाद विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता देगी सरकार: खण्डेलवाल

Sun Apr 5 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा है कि मध्यप्रदेश के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में […]

You May Like