युवक पर चाकू से हमला करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर, ठिकानों पर दी जा रही दबिश

भोपाल। ईटखेड़ी थाना इलाके में एक परिवार पर फायरिंग करने वाले आरोपी वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है. आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने कई बार दाबिश दी है लेकिन, आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं मिल सका है. हमले में घायल युवक का इलाज जारी है.

इलाके में रहने वाले पीड़ित दानिश और उसकी पत्नी के साथ ही उसकी बहन पर करीब 6 बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. यह हमला उस दौरान हुआ, जब दानिश का परिवार देर रात को एक शादी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहा था. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि रास्ते में आरोपियों शन्नू वजनदार, जुबैर किलकिल, फरदीन, शहबाज और उनके साथियों ने दानिश को रोका. दानिश से बहस करते हुए आरोपियों ने पहले 5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद चाकू से दानिश के पेट में हमला कर दिया. दानिश को बचाने के लिए बीच में आई उसकी पत्नी और बहन पर भी बदमाशों ने चाकू से हमला करते हुए मौके से फरार हो गए. इस हमले में दानिश को गंभीर चोटे आईं और उसे तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दानिश के परिवार के लोगों का कहना है कि पहले से अभी वह बेहतर स्थिति में है.

पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शहर के अन्य थानों की पुलिस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि दानिश और उसके परिवार पर हमला करने वाले आरोपी शहर के अन्य इलाकों के रहने वाले हैं. आरोपियों के घर और उनके ठिकानों पर लगातार दाबिश दी जा रही है.

Next Post

20 दिसंबर से ही भोपाल वासियों को मेट्रो की सौगात, खट्टर और सीएम डॉ यादव करेंगे शुभारंभ

Sat Dec 13 , 2025
भोपाल। शहरवासियों को मेट्रो की सौगात 20 दिसंबर से मिलने जा रही है. मेट्रो सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि विभागों के आपसी कंफ्यूजन के चलते 21 दिसंबर की तारीख की बात सामने आई थी. इसे दुरूस्त करते हुए भोपालवासी अब एक दिन पहले ही लोग […]

You May Like