डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में डंपर की चपेट में आने से एक बीएससी के छात्र की मौत हो गई. मौके से चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक सूजल मुंडा (21) भोपाल में बीएससी फॉरेंसिक से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था. वह मेमोरियल अस्पताल परिसर में रहता था. बुधवार को देर रात वह अयोध्या नगर में अपने एक दोस्त के घर गया था, जहां से देर रात को खाना खाकर जब लौट रहा था. इस दौरान ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार आ रही डंपर ने सूजल को टक्कर मार दी. हादसे के दौरान आरोपी चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सूजल को हमीदिया अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

Next Post

मालिक के घर में चालक ने लगाई फांसी, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड़ नोट

Thu Feb 5 , 2026
भोपाल। हबीबगंज इलाके में एक वाहन चालक ने अपने मालिक के घर के सर्वेंट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरूवार को शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मौके पर पुलिस को सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच […]

You May Like