माचलपुर के पास एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 43 किलो केमिकल बरामद

राजगढ़। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा से सटे माचलपुर कस्बे के समीप ग्राम गोषटपुर में राजस्थान के झालावाड़ जिले की विशेष पुलिस टीम ने मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में केमिकल, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया.

झालावाड़ एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया ने इसे एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी सफलता बताया. वहीं राजगढ़ पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने भी संयुक्त कार्रवाई की सराहना की. पुलिस के अनुसार पूर्व में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों से रसायन बरामद होने के बाद पूछताछ में माचलपुर क्षेत्र में ड्रग निर्माण यूनिट संचालित होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद विशेष टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से दबिश दी.

छापे के दौरान फैक्ट्री से विभिन्न लैब रिएजेंट, केमिकल पाउडर, प्लास्टिक कंटेनर और ड्रग निर्माण में उपयोग आने वाले उपकरण बरामद हुए. जब्त केमिकल का कुल वजन करीब 43 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है. संबंधित थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

Next Post

हथाई खेड़ा डैम कैचमेंट एरिया: हरिदेव लेक सिटी और सियाराम सिटी के अवैध निर्माण ध्वस्त

Thu Feb 5 , 2026
भोपाल। राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई. हूजूर तहसील में जेसीबी चलाकर निर्माण को तोड़ा गया. कॉलोनाइरों के द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. इस तरह के अवैध निर्माण को तोडऩे के कलेक्टर ने पूर्व में आदेश किये थे. उस आदेश के पालन में कार्रवाई की […]

You May Like