जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत हाईवे तिराहा में सुसाइड केस में झूठी गवाही न देने पर महिला ने पति-पत्नी के साथ मारपीट करते हुए लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जयकुमार चौधरी निवासी हाईवे तिराहा गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के बाजू में रहने वाली कली बाई चौधरी के पुत्र ने कुछ दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
कली बाई उसे बोली कि तुम झूठा ही तीन चार लोगों का नाम पुलिस थाने में बता देना तो उसने एवं उसकी पत्नी माया बाई चौधरी ने इस तरह झूठी गवाही देने से मना कर दिये थे तभी से कली बाई चौधरी ने बातचीत करना बंद कर दी थी। शाम करीब 07:20 बजे वह काम करके वापस घर आया तो देखा कि घर के पीछे हिस्से में कली बाई चौधरी ने बाड़ी लगा दी तब उसने एवं पत्नी माया बाई ने कली बाई चौधरी से बोले कि तुम हमारी जगह मे बाड़ी क्यो लगाई हो तो लाठी से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। पत्नी ने बीच बचाव की तो कली बाई ने पत्नी के साथ भी मारपीट की।
