युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शराब के पैसे नहीं देने पर हुआ था विवाद

इंदौर: चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक सनसनीखेज घटना घटी, जहां मात्र 10 रुपए के विवाद में एक युवक की जान चली गई. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि हत्याकांड के बाद पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी समीर उर्फ सोनू पिता हामीद खान को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी मूल रूप से लकड़गंज मुतिजापुर, जिला अकोला का निवासी है और वर्तमान में छोटू पटेल के मकान, धर्माट रोड, मस्जिद वाली गली, हांसाखेड़ी, चंद्रावतीगंज, तहसील सांवेर में रह रहा था. उमेश पिता रमेश उर्फ गलिया (25) निवासी ग्राम जुलवानिया और प्रकाश पिता दीपाजी दायमा (25) निवासी ग्राम बागुड़ी, दोनों खामोद आंजना में सड़क निर्माण कार्य में लगे थे.

मंगलवार को वे चंद्रावतीगंज स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान के पास बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान वहां समीर नामक युवक पहुंचा और 10 रुपए मांगे. प्रकाश ने पैसे देने से मना कर दिया, जिस पर समीर गुस्से में आकर बद्दुआ देने लगा. विवाद बढ़ने पर प्रकाश ने समीर को थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ से भड़के समीर ने गुस्से में आकर जेब से चाकू निकाला और प्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. प्रकाश के सीने और बाजू पर गंभीर चोटें आईं, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

Next Post

यात्रियों के लिए बैठने की नहीं है व्यवस्था, होते हैं परेशान

Fri Mar 21 , 2025
मामला राजबाड़ा क्षेत्र का इंदौर: यूं तो नगर निगम द्वारा शरह को स्मार्ट बनाने की कोशिशों में लगा रहता है. छोटे कार्य में भी दिखावा ज़्यादा होता है जहां ज़रूरत नहीं वहां भी कार्य किया जाता है और जहां ज़रूरत है वहां तो अधिकारी अनदेखी करते हैं.कुछ वर्ष पहले सिटी […]

You May Like