छापामार कार्रवाई कर तीन प्रतिष्ठानों से 11 सिलेण्डर जब्त

ग्वालियर: खाद्य विभाग के अधिकारियों ने विक्की फैक्ट्री एवं चंद्रबदनी नाका क्षेत्र में स्थित दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रसोई गैस के 11 सिलेण्डर जब्त किए गए। साथ ही तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि विक्की फैक्ट्री तिराहा पर नरेश मोदी की दुकान से 4 सिलेण्डर, महादेव इलेक्ट्रोनिक पार्ट चंद्रबदनी नाका से 5 सिलेण्डर व भोलेनाथ बर्तन भण्डार चंद्रबदनी नाका से 2 सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। इन तीनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

नरेन्द्र सिंह आए, कार्यकर्ताओं से मिले

Tue Sep 16 , 2025
ग्वालियर:पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। तोमर का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने सरकारी निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like