ऋतिक रोशन के चचेरे भाई ईशान रोशन की शादी मुंबई में हुई। ऋतिक ने बेटों संग ज़बरदस्त डांस किया। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा और एक्स वाइफ़ सुज़ैन भी बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग फ़ंक्शन में शामिल हुईं।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के चचेरे भाई ईशान रोशन ने अपनी मंगेतर ऐश्वर्या सिंह से शादी कर ली है। मुंबई में 23 दिसंबर को हुए इस शादी समारोह में पूरा रोशन परिवार इकट्ठा हुआ। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर न्यूलीवेड्स के साथ पूरे परिवार की तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
हालांकि, इन तस्वीरों में ऋतिक की मां पिंकी रोशन और बहन सुनैना रोशन दिखाई नहीं दे रही हैं।
