अलाया ने साल 2025 की अपनी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ दिल की बातें साझा की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया।
एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने बीते साल की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया है और सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की है। जैसे-जैसे 2025 का साल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, अलाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अपनी फिटनेस और मेहनत का परिचय देती नजर आईं। वीडियो में अलाया जिम में पसीना बहाते हुए एक्सरसाइज करती दिख रही हैं, साथ ही योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और पिलाटेस के विभिन्न आसन कर रही हैं।
