रिमांड खत्म: रिश्वतखोर बैंक ऑफिसर गया जेल

जबलपुर: सीबीआई जबलपुर ने रिश्वतखोर भारतीय स्टेट बैंक शाखा के फील्ड ऑफिसर की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।विदित हो कि कांतिलाल सोनी पिता स्वर्गीय इंद्रजीत प्रसाद सोनी 52 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड, कोटहा मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 18, हनुमान मंदिर के पास, सीधी ने पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, जबलपुर से शिकायत कर बताया था कि पत्नी श्रीमती मधुलता सोनी द्वारा एसबीआई से लिए गए 5, 00, 000 रुपये के मुद्रा ऋण पर 10 प्रतिशत अर्थात 50, 000 रुपये की दर से रिश्वत की मांग की जा रही है।

बाद में रिश्वत की राशि घटाकर 20, 000 रुपये कर दी गई थी। मुद्रा ऋण को 19 सितंबर 2025 को स्वीकृत किया गया था और अमित एंटरप्राइजेज, सतना के खाते में जमा किया गया था। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई, एसीबी, जबलपुर द्वारा जाल बिछाने के बाद 11 अक्टूबर को सीधी मेें दबिश देते हुए विशाल भारती, फील्ड ऑफिसर, भारतीय स्टेट बैंक, गायत्री कॉम्प्लेक्स शाखा को गिरफ्तार कर 12 अक्टूबर को जबलपुर जबलपुर लेकर आई थी जिसे न्यायालय में पेश किया था और मंगलवार तक रिमांड में लिया था।

Next Post

साले की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल

Wed Oct 15 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत चांदनी चौक में साले की हत्या करने वाले बहनोई को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक सराफत अली 36 वर्ष मूूलत: निवासी ग्राम तालगांव थाना तालगांव जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश का चांदनी […]

You May Like

Play sound