सिंगरौली: जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम उमरहर निवासी एक प्रौढ़ व्यक्ति को सुन्नी मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु के खिलाफ अश्लील शब्दों का उपयोग कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पप्पू अंसारी उर्फ कुतुबुद्दीन (48) पिता सत्तार मोहम्मद ने अपने मोबाइल से धर्मगुरु के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखकर फेसबुक पर वायरल किया। मामले की शिकायत मिलते ही जियावन थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। साइबर सेल, कोतवाली बैढ़न और विंध्यनगर पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।
