महिला मोर्चा ने किया पटवारी का पुतला दहन, कहा- कांग्रेस की महिला विरोधी सोच उजागर

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को कथित तौर पर कहा था कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब पीने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की हैं। इस बयान के बाद बुधवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने महाराजा बाड़े पर पटवारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन किया। महिलाओं ने नारेबाजी कर कांग्रेस पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा शिंदे ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान कांग्रेस की असली सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के लिए महिलाओं का अपमान करना आदत बन चुका है। मंचों पर कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की बातें करती है, जबकि उसके नेता अपमानजनक टिप्पणी कर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस केवल खोखले वादे करती है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी इस बयान पर माफी मांगे।

इस मौके पर सुमन शर्मा, रेखा धौलाखंडी, रेशु राजावत, मधुलिका क्षीरसागर, उषा चौहान, खुशबू गुप्ता, करुणा सक्सेना, निशा गुप्ता, रमा जादौन, चेतना तोमर, माया वर्मा, साधना राठौर, सपना शर्मा, सारिका नारले, नंदिनी गणपुले, स्वाती अग्रवाल, जया भटारिया और दीप्ति सांघी शाह सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Next Post

बस्ती खाली करने भूमाफिया कर रहा परेशान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर। करमेता आदिवासी बस्ती के रहवासियों ने भूमाफिया से परेशान होकर कलेक्टर दीपक सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। करमेता आदिवासी बस्ती के लोगों ने बताया कि हल्का नंबर 78 वार्ड नंबर 73 मदर टेरेसा से लगी हुई भूमि में करीब 100 परिवार निवासरत हैं, जिनकी बसाहट 100 साल से भी ज्यादा […]

You May Like