सिवनी, 16 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय सिवनी के भैरोगंज क्षेत्र में आज सुबह एक कुंए की सफाई करने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
नगर निरीक्षक कोतवाली सिवनी किशोर बावनकर ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज में कुंए की सफाई के कार्य में लगे दो मजदूरों की मौत हो गई है। कुंए में सफाई के दौरान गहराई अधिक होने के कारण मजदूरों को कार्य के दौरान पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल पायी, जहां दम घुटने के कारण दोनों ही मजदूरों ने कुंए में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में सोनू उइके (30) निवासी ग्राम भानेरी थाना लखनादौन और अशोक धुर्वे (35) निवासी ग्राम कोकीवाड़ा (बर्राटोला) थाना नैनपुर जिला मंडला के नाम शामिल है। कोतवाली पुलिस ने प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर जांच प्रांरभ कर दी है।
Next Post
ग्वारीघाट में नहाते समय डूबे युवक की मौत
Mon Jun 16 , 2025
जबलपुर। ग्वारीघाट में नहाते समय डूबे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मयंक श्रीवास निवासी हनुमानताल ने सूचना दी कि ग्वारीघाट में अपने भांजे हर्ष श्रीवास 22 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर के साथ नर्मदा जी में नहा रहा था, नहाते समय हर्ष गहरे पानी में चला गया जिसे […]

You May Like
-
11 months ago
घमंड यह कि पाकिस्तान को सपोर्ट करता हूं
-
8 months ago
संसद में मिलकर उठाएंगे जनता के मुद्दे : राहुल गांधी
-
1 month ago
ग्वालियर पुलिस ने किया 6 लाख की लूट का खुलासा
-
9 months ago
बालाघाट में जंगली सूअर के हमले में 3 घायल
