मुलताई-छिंदवाड़ा हाइवे पर गोभी से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार दंपति की मौत

बैतूल: मुलताई-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।कल रात हाईवे पर पत्तागोभी से भरा एक ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी दब गए। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक भी घायल हुए हैं।मृतक दंपति ग्राम घाटपिपरिया में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव बैतूल के भरकावाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे बुकाखेड़ी डैम के पास मोड़ पर ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक के पलटते ही गोभी की बोरियां सड़क पर बिखर गईं और विपरीत दिशा से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई।
ट्रक के परिचालक मनीष कसारे ने बताया कि वो चालक रोहित बुआड़े (24) के साथ ग्राम बिरुल बाजार से पत्तागोभी भरकर जबलपुर जा रहा था। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया, जिससे यह हादसा हो गया।एंबुलेंस पायलट रविंद्र खंडारे ने बताया कि सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोभी की बोरियों के नीचे दबे दंपति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शवों को चिखलीकला टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।मृतकों की पहचान भरकावाड़ी निवासी श्याम वानखेड़े (45) और उनकी पत्नी मोनिका (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अजीत पवार के निधन पर सीएम डॉ यादव ने व्यक्त की श्रद्धांजलि

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों की सेवा में सदैव समर्पित रहे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान अमूल्य रहा और वे जमीन से जुड़े […]

You May Like