गैस एजेंसी पर ब्लैक में सिलेंडर और सरपंच-उपसरपंच पर श्मशान की मिट्टी बेचने का आरोप

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई की गई, जिसमें जिले के 113 आवेदन आए. जिसकी सुनवाई कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने पीडि़तों की समस्याएं सुनी. जिनमें आॢर्थक सहायता, पेंशन, मारपीट, नामांतरण,बटवारा, मकान और जमीन पर कब्जा, फसल काटने जैसी समस्या से पीडि़त पहूंचे. जिंनका सुनवाई कर रहे अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए.

भारत गैस एजेंसी पर हो रही है कालाबाजारी

जनसुनवाई में हमीदिया रोड स्थित नव तारण भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की हो रही कालाबाजारी की शिकायत लेकर जहांगीराब्द का निवासी मकसूद अख्तर पहूंचे. उन्होंने बतायाकि जनता 8-8 दिन से गैस सिलेंडर के लिए परेशान है. बुक करने के 6 दिन बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहेहैँ. घंटों लाइन में जनता लगी रहती है. उसी दुकान के पीछे वाले हिस्से में जनता 10-10 घंटे गैस के इंतजार में बैठी रहती है. इस गैस एजेंसी ने सालो से परेशान कर रखा है. जबकि बाजार मे रसोई गैस सिलेंडर 2500 रुपए का मिल रहा है.रात के गैस एजेंसी से ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे है. गैस एजेंसी पर तत्काल करवाही की जाए जिससे लोगो को इस परेशानी से निजात मिल सके.

शासकीय श्मशान भूमि पर अवैध खुदाई

जन सुनवाई में ग्राम पंचायत अगरिया के ग्राम काला पीपल के एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे उन्होंने गांव के शमशान घाट पर अवैध रुप से मिट्टी की खुदाई करने के साथ मिट्टी को अवैध रुप से बेची जाने की शिकायत की है उन्होने बताया कि इस कार्य को सरपंच और उपसरपंच मिल कर कर र हे हैं. इस ंजमीन पर तालाब के नाम पर जेसीबी से खुदाई की जा रही है. इस मिट्टी की खुदाई करने के बाद पंचायत विभाग से लाखों रुपए का भुगतान भी ले चुके है. पटवारी से भी इस कार्य को रोकने के लिए बोला गया वह भी रोकने रुचि नहीं ले रहे हैं. वहीं नल जल योजना के तहत पानी वितरण व्यवस्था भी बिजलीका बिल न भरने से बंद कर दी गई है, ग्रामीणों को गमियोंमें पानी की समस्या हो रही है. इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

केंद्र सरकार एफसीआरए संशोधन विधेयक को जल्दबाजी में पारित कराने की कोशिश कर रही है : वेणुगोपाल

Tue Mar 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 मार्च (वार्ता) कांग्रेस महासचिव एवं सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह संसद में विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन विधेयक को जल्दबाजी में पारित कराने की कोशिश कर रही है। श्री वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया के […]

You May Like

मनोरंजन