मां की गर्दन पर हथियार रख लूटा मंगलसूत्र, बेटी को जान से मारने की धमकी, 75 हजार लेकर फरार

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र से 5 किमी दूर बांध परियोजना कॉलोनी में देर रात तीन नकाबपोश डकैतों ने दहशत फैला दी। हथियारबंद बदमाशों ने 4–5 घरों के ताले तोड़कर गहने और नकदी लूट ली। अनीताबाई पति धर्मेंद्र तंवर के घर घुसकर उनकी गर्दन पर खंजर तान दिया और मंगलसूत्र समेत सोने के जेवर उतरवा लिए। आलमारी की चाबी न देने पर उनकी बेटी को काट डालने की धमकी दी। बदमाश 25 हजार नगद व गुल्लक में रखे लगभग 50 हजार रुपये ले गए।

वारदात से पहले बदमाशों ने कॉलोनी की रेकी की और कई घरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। घटना के दौरान घर में मौजूद 12 वर्षीय बच्ची डर से कंबल में दुबकी रही। चोर मोबाइल भी ले गए, लेकिन पासवर्ड न खुलने से स्विच ऑफ नहीं कर सके।

स्थानीय निवासी संजय सोलंकी व राधेश्याम ने बताया कि इलाके में सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, जबकि यहां बांध परियोजना के अधिकारी भी रहते हैं। तीन महीने में यह दूसरी बड़ी वारदात है।

पीड़ित परिवारों ने थाना मांधाता में चोरी की सूची सौंपी। थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदिया ने बताया कि मामला दर्ज कर डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Next Post

मंत्री विजयवर्गीय से बागली के विकास पर चर्चा

Fri Aug 8 , 2025
बागली। हाल ही में प्रदेश नगर पाली का परिषद अध्यक्ष कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए कमल यादव भोपाल विधानसभा सत्र में पहुंचे इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए बागली के विकास एवं बागली के विस्तार के लिए सार्थक चर्चा की चर्चा से […]

You May Like