प्रोफेसर अजहर हाशमी का निधन, अंतिम संस्कार आज पेतृक गांव पिड़ावा में

रतलाम। प्रख्यात साहित्यकार चिंतक एवं विचारक प्रोफेसर अजहर हाशमी का मंगलवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके जन्म स्थान पिड़ावा जिला झालावाड़ में 11 जून को किया जाएगा। प्रोफेसर हाशमी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रतलाम के एक निजी चिकित्सालय में उनका उपचार किया जा रहा था। मंगलवार शाम को 6.08 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेसर हाशमी की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए इंदिरा नगर स्थित उनके निवास पर रखा गया। उनके निवास पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल ने श्रद्धाजंलि दी। उसके पश्चात अंतिम संस्कार के लिए उन्हें पिड़ावा झालावाड़ ( राजस्थान) ले जाया गया। श्री हाशमी के निधन का समाचार शहर में फैलते ही साहित्य जगत एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Post

रतलाम आ रहा ऑटो पलटा, महिला, बच्चों सहित 10 घायल 

Tue Jun 10 , 2025
रतलाम। जिले के ग्राम रामपुरिया से रतलाम आ रहे एक ऑटो मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी यात्री ग्राम रामपुरिया के निवासी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक […]

You May Like