तिलस्वां घाट पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों ने बनाया वीडियो सुबह 5 बजे सडक़ पर घूमता नजर आया तेंदुआ, 24 घंटे आवाजाही वाले मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता; वन विभाग से कार्रवाई की मांग

सिंगोली। तिलस्वां घाट पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सिंगोली आ रहे दिव्यांश जोशी एवं उनके परिवार ने अपनी निजी कार से सफर के दौरान अचानक घाट पर तेंदुए को घूमते हुए देखा। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
गौरतलब है कि तिलस्वां महादेव एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है, जहां मध्यप्रदेश सहित आसपास के कई क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मार्ग पर दिन-रात 24 घंटे राहगीरों एवं यात्रियों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में घाट पर तेंदुए की मौजूदगी विशेषकर रात्रि और अलसुबह सफर करने वाले यात्रियों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ानी चाहिए तथा तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाना चाहिए। आवश्यकता पडऩे पर नियमानुसार सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाए, ताकि आमजन और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाता है।

.....

Next Post

न्यूजीलैंड के स्टार रचिन रवींद्र ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को फिट घोषित किया

Tue Nov 17 , 2026
वेलिंगटन, 17 नवंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने खुद को फिट घोषित कर दिया है। वह वेलिंगटन में भारत के खिलाफ होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। रवींद्र ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज […]

You May Like