
सारंगपुर/ब्यावरा/पचोर।सारंगपुर तहसील, पचोर, पड़ाना आदि स्थानों पर बुधवार को वन विभाग की टीम द्वारा कार्यवाई करते हुए 14 आरामशीन को सील कर दिया गया. यहां पर अवैध रुप से लकड़ी का भंडारण एवं आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई.
डीएफओ राजगढ़ के निर्देशानुसार वन विभाग के अमले द्वारा यह कार्यवाई की गई. सारंगपुर वन विभाग के एसडीओ दिनेश यादव के अनुसार वन मंडल राजगढ़ एवं सारंगपुर वन विभाग की टीम द्वारा आरामशीनों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई. सारंगपुर, पचोर, पड़ाना, पाडल्या माताजी सहित अन्य स्थानों पर आरामशीन की जांच पड़ताल में 14 मशीनों पर लकड़ी का अवैध भंडारण मिला.
नहीं मिले दस्तावेज
जानकारी के अनुसार सील की गई आरामशीनों पर लकड़ी के अवैध भंडारण मिले. इनके बारे में कोई दस्तावेज नहीं मिलने तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आरा मशीनों को सील करने की कार्यवाई की गई. उडऩ दस्ता व फील्ड ऑफिसरों के द्वारा जांच पड़ताल कर कार्यवाई की गई. वन विभाग की कार्यवाई की भनक लगते ही वन माफियाओं में हडक़ंप मच गया.
