
भोपाल। मछली परिवार के सदस्यों से बुधवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय में लंबी पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद मीडिया से बात करते हुए शारिक मछली ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं और उनका लैंड जिहाद, लव जिहाद या ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा, मुझे संविधान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, अगर मैं गलत होता तो आज जेल में होता.
डीसीपी सुजीत तिवारी ने बताया कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और मछली परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है.
पूछताछ दोपहर से शाम करीब 4 बजे तक चली. इसमें शारिक मछली, उनका बड़ा भाई शाहिद मछली, शाहरयार मछली, साजिदा बी समेत अन्य चार लोगों ने अपने बयान दिए. सभी के साथ उनके वकील भी मौजूद रहे.
मीडिया की उपस्थिति के बावजूद मछली परिवार ने बाहर निकलते समय दूरी बनाई। शारिक मछली ने डीबी माल चौराहे पर जाकर मीडिया से करीब 5 मिनट में बातचीत की.
यह पूछताछ उच्च प्रोफ़ाइल ड्रग तस्करी, यौन शोषण और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर हुई थी.
