तेलंगाना में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत मिले, आर्थिक तंगी की आशंका

वानापर्थी, तेलंगाना, 27 मई ( वार्ता) तेलंगाना के वानापर्थी जिले के एक गांव में मंगलवार रात एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाये गये। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, देवरा कद्र मंडल के डोकुर गांव के निवासी नरसिम्हा (40) ने सल्कलपुर में एक आम का बगीचा पट्टे पर लिया था और वह वहां अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले कथित तौर पर अपनी पत्नी हेमलता (36) और आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दो बच्चों साई निहाल और साई श्रीनि की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि नरसिम्हा ने कथित तौर पर दोनों बच्चों को पानी के हौज में फेंक दिया और बाद में अपनी पत्नी को फांसी पर चढ़ा दिया।

इसके बाद उन्होंने खुद बगीचे के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । प्रारंभिक रूप से घटना के पीछे आर्थिक तंगी और बढ़ता कर्ज संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

.....

Next Post

बी बी गोपकुमार केरल विधानसभा में राजग विधायक दल के नेता नियुक्त

Wed May 27 , 2026
  तिरुवनंतपुरम, 27 मई (वार्ता) केरल में चथानूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बी बी गोपकुमार को केरल विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। यह निर्णय गठबंधन के भीतर आंतरिक परामर्श के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व द्वारा लिया […]

You May Like