इटारसी नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को मिला आई एस ओ 14001सर्टिफिकेट

इटारसी रेल मंडल भोपाल के 9 स्टेशन ग्रीन घोषित हुए हैं उनमें इटारसी भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश के प्रमुख रेल जंक्शन में शुमार इटारसी को भी आईएसओ 14001 सर्टिफिकेट मिला है। इन के अलावा भोपाल, बीना, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, सांची, शिवपुरी और विदिशा स्टेशनों पर अब यात्रियों को मिलेगी स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा के लिए ग्रीन घोषित किया है।

भोपाल मंडल के 9 रेलवे स्टेशन हुए ‘ग्रीन,’ मिला आईएसओ 14001 सर्टिफिकेशन मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल मंडल पर्यावरण-अनुकूल रेल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में भोपाल मंडल के 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों—भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, साँची, शिवपुरी और विदिशा को हाल ही में ISO 14001: 2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (EMS) का प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।

Next Post

एफएए ने वाशिंगटन हवाई अड्डे के पास हेलीकॉप्टर यातायात पर स्थायी प्रतिबंध किया जारी

Sat Mar 15 , 2025
वाशिंगटन,  अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की सिफारिशों के बाद रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास गैर-आवश्यक हेलीकॉप्टर संचालन पर स्थायी प्रतिबंध लगा रहा है और हेलीकॉप्टर और यात्री जेट मिश्रित यातायात को समाप्त कर रहा है। […]

You May Like