मकान का ताला तोड़कर नकदी जेवर चोरी

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश द्वारा नकदी और जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है. चोर ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि देवेन्द्र नगर में रहने वाले 44 वर्षीय फरियादी अभिषेक दुबे ने बताया कि कल शाम करीब 7 बजे से रात 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में घूसा.

इसके बाद अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो हाथ घड़ियां, गुल्लक और करीब 60 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए. पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया है, फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है.

Next Post

भाई-भाई के विवाद में मौत, परिजनों ने जिला चिकित्सालय के सामने किया प्रदर्शन

Fri Jan 16 , 2026
नीमच: आपसी रंजिश में हुए भाई-भाई के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जिला चिकित्सालय के सामने आम रास्ते पर शव रखकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी रही। Facebook Share on X […]

You May Like

मनोरंजन