अमेरिका की प्राथमिकताएं बदल रहीं, अपना नाटो बनाये यूरोप : मेलोनी

रोम, 15 दिसंबर (वार्ता) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि यूरोप को अब अपना ‘नाटो’ बनाना चाहिए क्योंकि अब अमेरिका की प्राथमिकताएं बदलती जा रही हैं। उन्होंने यहां अपनी पार्टी की वार्षिक अत्रेजू रैली में रविवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी यूरोप से हाथ खींचने की अपनी मंशा ज़ाहिर कर दी है इसलिये यूरोप को अपनी रक्षा की तैयारी खुद करनी चाहिये। सुश्री मेलोनी ने कहा, “ट्रम्प ने बहुत ज़ोर देकर कहा है कि अमेरिका अलग होना चाहता है। इसलिये यूरोप को अपनी रक्षा के लिए खुद को संगठित करना होगा। हमने 80 सालों तक अपनी सुरक्षा अमेरिका के हवाले कर दी, यह सोचकर कि यह मुफ़्त है, लेकिन इसकी एक कीमत चुकानी पड़ी। उस कीमत को ‘शर्तें’ कहते हैं। आज़ादी की एक कीमत होती है।”

सुश्री मेलोनी की ये टिप्पणियां यूरोपीय संघ और ट्रंप प्रशासन के बीच चल रहे तनाव के बीच आई हैं। उन्होंने एक मज़बूत यूरोपीय रक्षा ढांचे की मांग की जो वैश्विक शक्तियों के साथ बराबरी के आधार पर जुड़ सके। उन्होंने कहा, “हमने ऐसे समय में अपनी रक्षा और सुरक्षा क्षमता को मज़बूत करने की ज़रूरत के बारे में बात की है, जब किसी और ने नहीं की थी। हमने ऐसे समय पर यूरोपीय नाटो बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जो अमेरिकी नाटो के बराबर ताकत और सम्मान वाला हो।”

Next Post

काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Mon Dec 15 , 2025
मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। यश जौहर निर्मित और करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, […]

You May Like

Play sound