काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
यश जौहर निर्मित और करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल,ऋतिक रोशन और करीना कपूर ने अहम भूमिकायें निभायी थी। इस फिल्म को प्रदर्शित हुये 24 साल हो गये हैं। इस फिल्म में काजोल ने अंजलि का किरदार निभाया था।

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की। इसमें अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे का जश्न मनाया। काजोल ने फिल्म से जुड़ी अपनी एक फोटो शेयर की। काजोल ने यंग लड़कियों को एक खास सलाह दी। काजोल ने कहा, ‘सभी अंजलियों से कहना चाहती हूं, खुद पर प्राउड फील करो। खुलकर जीयो। राहुल (कभी खुशी कभी गम का लीड कैरेक्टर, जिसे शाहरुख ने निभाया था)’ लेट हो सकता है, क्योंकि वह कहीं ट्रैफिक में फंसा होगा।’ इस मैसेज के जरिए काजोल यंग लड़कियों को खुलकर जीने की सलाह दे रही है।

Next Post

भगवान शिव की भूमिका निभाना सम्मान के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी : अविनेश रेखी

Mon Dec 15 , 2025
मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। सोनी सब का शो महागाथा गाथा शिव परिवार की– गणेश कार्तिकेय अपने भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण […]

You May Like