प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी, दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगा नगर में महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज
कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया ने बताया कि संजीवनी नगर थाने में 19 जनवरी 26 को आशीष विश्वकर्मा 28 वर्ष निवासी गुरहा तालाब गंगा नगर ने सूचना दी कि 18 जनवरी की रात पत्नि रोशनी विश्वकर्मा ने घर में पंखे में स्टॉल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। दौरान मर्ग जांच मृतिका रोशनी विश्वकर्मा 24 वर्ष के मायके पक्ष के बयान दर्ज किये गये जिन्होंने बताया कि रोशनी की शादी गंगानगर गुरहा तालाब निवासी आशीष विश्वकर्मा के साथ 3 मई 22 को हुयी थी शादी में मायके पक्ष द्वारा अपने हैसियत के अनुसार उपहार दिये थे, शादी के लगभग 1 वर्ष बाद रोशनी के पति रोशनी केा मायके से सोने की चैन लाने की कहकर प्रताडि़त करने लगा पति शराब पीकर रोशनी के साथ मारपीट करता था, रोशनी को खर्च के लिये पैसे नहीं देता था एवं रिश्तेदारी में साथ में नहीं ले जाता था, मृतिका की बुआ ने बताया कि 18 जनवरी की रात्रि लगभग 9-30 रोशनी से फोन पर बात हुयी थी जो परेशान होना बतायी थी।

Next Post

अवैध शराब बिक्री से महिलाओं में आक्रोश

Sat Jan 31 , 2026
भैरुंदा। क्षेत्र के ग्राम आगरा में अवैध शराब की बिक्री से परेशान महिलाओं ने प्रशासन की शरण ली है. शुक्रवार को बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अवैध शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में महिलाओं ने गांव के ही […]

You May Like