दिल्ली में दरगाह की दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की मौत, छह घायल

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) दक्षिण पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित दरगाह फ़तेह की दीवार गिरने से तीन महिलाओं समेत छह लोगों की शुक्रवार को मौत हो गयी, जबकि छह अन्य घायल हो गये।

यह दुर्घटना हज़रत निज़ामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे के पीछे हुई।

पुलिस ने बताया कि उसे शाम करीब चार बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और स्थानीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पांच मिनट के भीतर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कुछ ही देर में दमकल कर्मी और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गयीं। बाद में, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मी भी बचाव कार्य में शामिल हो गये।”

अधिकारी ने बताया कि मलबे से 12 लोगों को बचाया गया और उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर और लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया। उनमें से छह की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतकों में से तीन की पहचान सरूप (79), मोइनुद्दीन (35) और मोहम्मद आरिफ (35) के रूप में हुई है।

पुलिस हादसे में मृत तीन महिलाओं की पहचान अभी तक नहीं कर पायी है।

Next Post

कलापद्म भरतनाट्यम् नृत्य अकादमी ने की कृष्णलीला की प्रस्तुति

Fri Aug 15 , 2025
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम कलापद्म भरतनाट्यम् नृत्य अकादमी भोपाल द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कृष्णलीला का आयोजन रागबंध सभागार, रंगश्री बैले टूप, शांति मार्ग स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल के पास किया गया। कार्यक्रम स्व. गुरु शंकर होम्बल, स्व. श्रीमती गिरिजा देवी होम्बल एवं स्व. गुरु प्रेमचंद होम्बल […]

You May Like