पंचांग 25 जून 2026:-
रा.मि. 04 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी गुरूवासरे रात 9/14, स्वाती नक्षत्रे शाम 6/22, शिव योगे दिन 1/28, वणिज करणे सू.उ. 5/13, सू.अ. 6/47, चन्द्रचार तुला, पर्व- निर्जला एकादशी व्रत, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
——————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 25 जून 2026
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचार की प्राप्ति होगी, सुख प्राप्त होगा, नवीन मित्र से भेंट होगी, व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी, वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा, व्यर्थ के विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता हे, शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, व्यापार के क्षेत्र में लाभ का योग है,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
——————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 25 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गौरवर्ण का दुबला पतला, माता पिता का आदर करने वाला होगा. नौकरी एवं व्यवसाय दोनों में अच्छी तरह तरक्की करेगा, गणित एवं विज्ञान के क्षेत्र में अच्छी उन्नति होगी, अपने कार्य में दूसरों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा.
——————————————-
मेष- निजी कार्य को टालने से समस्या बढ़ेगी, झगड़ों से परेशान होकर काम छोडऩे का मन बनेगा, कार्यसिद्धि के लिये दौड़धूप करना होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा.
वृषभ- कैरियर की सफलता के लिये सही समय का इंजतार करें, धार्मिक कार्यो पर रूचि रहेगी, शारीरिक कष्ट से छुटकारा मिलेगा, पुराना पैसा प्राप्त होगा.
मिथुन- टालमटोल के चलते कामकाज में परेशानी होगी, बुजुर्गो का दिशा निर्देश लाभकारी रहेगा, सावधानी रखकर कार्य करें, हितकर रहेगा, लापरवाही करने पर नुकसान हो सकता है.
कर्क- मांगलिक कार्य संभव है, कार्यक्षेत्र में अपमान हो सकता है, संतान पक्ष को सफलता मिलेगी, सहयोग लाभकारी रहेगा, सामाजिक कार्यो में लगाव रहेगा.
सिंह- कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, वैभव विलासिता के कार्यो में खर्च होगा, बिगड़े कार्यो में सुधार होगा, रोजगार के कार्यो में वृद्धि होगी.
कन्या- मित्रों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, आकस्मिक लाभ संभव है, मानसिक शांति मिलेगी, शादी विवाह के कार्यो में सफलता का योग है.
तुला- नजदीकी लोगों के कारण भागदौड़ बढ़ सकती है, आप जोखिम उठाने के लिये तैयार रहेंगे, आय के साधनों में वृद्धि होगी, रोजगार आदि की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- आप जैसा चाहेंगे, वैसा हो पाना मुश्किल है, विरोधी वर्ग प्रबल होगा, भागदौड़ अधिक करनी होगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.
धनु- घरेलू आयोजन में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य पूरे होंगे, माता पिता की आशाओं की पूर्ति होगी, व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी.
मकर- कानूनी मामले आपसी बातचीत से सुलझेंगे, कामकाज में परिवार का अच्छा सहयोग रहेगा, समय को देखकर कार्य करें, अधिनस्थ लोगों का विरोध बढ़ सकता है.
कुम्भ- बड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्नता होगी, पुराना कर्ज चुकता होने की संभावना है, शुभ समाचार मिलेगा, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वाणी प्रभावशाली रहेगी.
मीन- नए सौदे लाभकारी रहेंगे, दौड़धूप से रूका कार्य अच्छी तरह बन जायेगा, भूमि भवन संबंधी मामलों में विजय मिलेगी, वाहन का सुख मिलेगा.
——————————————-
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में मंदी की चाल चलेगी, तिल, सरसों, जौ, गुड़, खांड़, चना आदि में मंदी होकर अचानक तेजी होगी. भाग्यांक 3695 है.
——————————————-
