
मिन्स्क, 15 सितंबर (वार्ता) बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने सोमवार को कहा कि बेलारूस अपने पड़ोसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है। श्री लुकाशेंको ने कहा कि उसके पास अपने पड़ोसियों की बिना मांगे सहायता करने की कोई योजना नहीं है।
श्री लुकाशेंको ने रूस की रज़वेदचिक समाचार पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “बेलारूस बिना आमंत्रण के अपने पड़ोसियों की सीमाएं पार करने की कोई योजना नहीं बना रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि बेलारूस “उन सभी के साथ मित्रता और सहयोग करने के लिए तैयार है जो ईमानदारी से ऐसा चाहते हैं।”
राष्ट्रपति ने कहा कि बेलारूस के प्रति पश्चिम की अमित्र नीति आक्रामक होती जा रही है, लेकिन अभी तक उसे कोई विशेष जोखिम या प्रत्यक्ष सैन्य खतरा नहीं दिख रहा है।
