
रायसेन। जिला शिक्षा विभाग के नजदीक सान्दीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल की डगर इन दोनों छात्राओं सहित अन्य लोगों के लिए आसान नहीं है ।क्योंकि यहां बिल्डिंग ठेकेदार द्वारा कि बड़ी-बड़ी मशीनरी और पोकलेन जेसीबी मशीन है बीच रोड पर खड़ी करवा दी गई है ।स्कूल बिल्डिंग निर्माण कछुआ गति से हो रहा है।जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस एक ही रास्ते पर हाई सेकेंडरी स्कूल सहित सरकारी दफ्तर हैं।यहां जरूरी कामकाज के लिए आम जनों से लेकर छात्राओं को और शिक्षकों को आने-जाने में बड़ी तकलीफ उठानी पड़ रही है। कुछ छात्रों ने ठेकेदार और उनके मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने तवज्जो नहीं दी ।जिससे विद्यार्थियों में असंतोष व्याप्त है गुरुवार को भी दोपहर के वक्त तीन मशीन बीच रास्ते पर खड़ी करके ऑपरेटर गायब रहे। वर्तमान मे सीएम राइज सान्दीपनि हासे किस्कूल में तिमाही परीक्षा हो रही है। जिससे छात्र छात्राओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
