मङिखेङा बाँध से छोड़ा जाएगा पानी, लोगों को किया एलर्ट

शिवपुरी। मङिखेङा बाँध शिवपुरी के कार्यपालन यंत्री के अनुसार मङिखेङा बाँध के वर्तमान जलस्तर, जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त सूचनाओं तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए आज मंगलवार, 24 जून को दोपहर बाद पावर हाउस के माध्यम से जल सिंध नदी में छोड़ा जा सकता है। यह जल नदी के रास्ते से होते हुए मोहिनी बाँध तक पहुँचेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें और अन्य नागरिकों को भी इस बारे में सूचित करें ताकि किसी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य क्षति से बचा जा सके। यह स्थिति शिवपुरी में तेज बारिश के कारण बनी है।

Next Post

प्रभारी मंत्री सिलावट ने निर्माणाधीन खाद्य प्रयोगशाला का किया निरीक्षण

Tue Jun 24 , 2025
ग्वालियर। परिवहन कार्यालय के समीप निर्माणाधीन खाद्य प्रयोगशाला का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शेष काम जल्द से जल्द पूर्ण कर यह प्रयोगशाला शुरू करने के निर्देश मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह विहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन व कार्य एजेंसी […]

You May Like