श्यामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बडऩगर से वाराणसी के लिए निकाली जा रही ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का श्यामपुर पहुंचने पर ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया. जवाहर नवोदय विद्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.यात्रा के माध्यम से लोगों को समाजहित में सक्रिय भागीदारी निभाने और सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया. ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी की ओर बढ़ रही है. यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के संकल्पों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम में एसडीएम तनमय वर्मा, तहसीलदार श्याम नन्दन चंदेले, जनपद सीईओ नमीता बघेल, एडीओपी पूजा शर्मा, सरपंच नवीन चौहान उपस्थित थे.
