अंतिम छोर के नागरिकों तक पहुंचेगी शासन की योजनाएं, हर शुक्रवार ग्रामीणों से सीधा संवाद

बुरहानपुर: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान का शुभारंभ शुक्रवार 7 अगस्त से किया गया। बुरहानपुर जिले में अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण ग्राम पंचायत जम्बूपानी से हुई।
अभियान के प्रथम दिवस जिला प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया,उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पूरा जिला प्रशासन आपकी सेवा में,आपके द्वार आया है:-बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज आपकी सेवा में,आपके द्वार पहुंचा है। मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान के अंतर्गत अब प्रत्येक शुक्रवार प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने ग्रामीणों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाना प्राथमिकता:- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचेए यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों को फार्मर आईडी के महत्व एवं इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने क्षेत्र के पटवारी को निर्देशित किया कि शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य आगामी 10 दिवस में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
ग्रामीणों से सीधे संवाद में सामने आईं स्थानीय जरूरतें:- अभियान के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल उपलब्धता, आवास, शिक्षा, राशन वितरण, कानून व्यवस्था,पहुंच मार्ग सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संकल्पित है। प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। यह बात जल संसाधन विभाग एवं बुरहानपुर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार सायंकाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासन के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान.2026, हर घर तिरंगा अभियान एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने अभियानों को जनभावनाओं से जोड़ते हुए व्यापक प्रचार.प्रसार,प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता के बीच पहुंचें, समस्याएं सुनें और समाधान सुनिश्चित करें:- भारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण गंभीरता, संवेदनशीलता और जन.केंद्रित दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जाए।

Next Post

दबंग दुनिया पर 48 करोड़ की कर देनदारी

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर. दबंग दुनिया पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड (डीडीपीएल) के खिलाफ सेंट्रल जीएसटी विभाग ने करीब 48 करोड़ रुपए की कर देनदारी तय की है. विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश पांडुरंग ने जारी आदेश में कंपनी पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है.कार्रवाई में अखबार के प्रसार और विज्ञापन से […]

You May Like