अपनी मुद्रा में भारतीय इलाकों को दिखाने पर नेपाल को सख्त जवाब दे सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि नेपाल ने अपनी मुद्रा के 100 रुपए के नोट पर छपे मानचित्र में भारतीय इलाकों को दिखाया है और सरकार को नेपाल की इस हरकत का सख्त लहजे में जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार की विदेश नीति लचर है और इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति लचर है और इसी का परिणाम है कि कभी चीन हमारे अरुणाचल को अपना बताता है तो कभी नेपाल भारतीय क्षेत्र को अपना बताकर नक्शे में छापता है।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में शुक्रवार को लिखा “नेपाल ने अपने 100 रुपए के नये नोट पर जो मैप लगाया है, उसमें भारत के कई इलाकों को अपना बताया है। ये हरकत कहीं से भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मोदी सरकार को इस पर सख्त लहजे में नेपाल को जवाब देना चाहिए।”

पार्टी ने इसे मोदी सरकार की विफल नीति का परिणाम बताया और कहा कि आज मोदी सरकार की विफल विदेश नीति का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में दोषी करार महिला को अंतरिम जमानत मंजूर की

Fri Nov 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 नवंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में निचली अदालत के आदेश को पलटते हुए दोषी ठहराई गई महिला की अंतरिम जमानत की याचिका को मंजूरी दे दी। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली […]

You May Like