
परासिया। यूनिक क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय टी 20-20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन आखिरी क्वॉर्टर फाइनल मैच जम्मू-कश्मीर विरुध्द राहुल स्टेट चंडीगढ़ के मध्य के मध्य खेला गया l
जिसमें चंडीगढ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया l चंडीगढ की टीम 18.2 ओवर में 135 रन बनाकर आल आउट हो गई l जिसमें कपिल बावरिया ने 31 बाल में नाबाद 42 रन बनाए जिसमें 5 चौके ओर 1 छक्का लगाये एवं हरप्रीत ने 21 बाल में 30 रन जिसमें 1 छक्का ओर 4 चौके लगाये। वहीं राजा रसीद ने 4 ओवर 24 रन देकर 3 विकेट लिए l जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 18.3 ओवर में 139 रन 8 विकेट पर बनाये ओर इस प्रतियोगिता की चौथी सेमीफाइनल की टीम बनी l जिसमें रास आमिर ने 23 बाल में 32 रन बनाये जिसमें 1 चौके ओर 2 छक्के लगाये ओर आमिर बून ने 13 बाल में 24 रन बनाये जिसमें 2 चौके ओर 2 छक्के का समावेश रहा l विजय सिंग 4 ओवर मे 24 रन देकर 3 विकेट लिए l रास आमिर इस मैच के मैन ऑफ द मैच बने l
09जनवरी को सेमीफाइनल मैच जम्मू-कश्मीर विरुध्द विटीसीए नागपुर के मध्य खेला जायेगा वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच एनसीए नागपुर विरुध्द बैतूल एकेडमी बैतूल के मध्य खेला जायेगा l
