भाजपा कार्यालय में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री तोमर ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि जनता से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Next Post

मारपीट में न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची महिला

Tue Jun 23 , 2026
सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत मारपीट सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इस मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक के यहां भी शिकायत की गई है। मामले में बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर दीक्षित परिवार द्वारा मारपीट की वारदात की […]

You May Like