
सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत मारपीट सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। इस मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक के यहां भी शिकायत की गई है। मामले में बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर दीक्षित परिवार द्वारा मारपीट की वारदात की गई हैं। तमाम शिकायतें के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने एसपी ऑफिस में शिकायत किए हैं। इस संंबंध में पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन में कांति द्विवेदी पति दिनेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि उनके साथ गांव के ही कई लोग मारपीट की वारदातें किए हैं जो कि बहरी थाना अंतर्गत डढिय़ा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून की शाम 7 बजे घर के सामने सार्वजनिक रास्ता सडक़ के किनारे आरोपियों द्वारा जेसीबी से सडक़ का किनारा खोद रहे थे। इस दौरान मना करने गए तो आरोपी अभिमन्यु, रामनिरंजन, शिवानी दीक्षित सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। हल्ला गोहार के बाद कई लोग आए । इसी बीच शिवानी ने मंगलसूत्र खींचकर छीन लिया एवं अन्य आरोपीगण प्रार्थियों की बहू विद्या, आरती एवं बेटी रानू के साथ कपड़े खींचकर अश्लील हरकतें करने लगे। प्रार्थिया का बेटा संदीप, बेटा संदीप, दीपक, अंकित बीच बचाव करने लगे तब आरोपीगण उनके साथ भी लाठी-डंडा एवं हांथ घूंसों से मारपीट किए । इसके अलावा अन्य लोग भी शामिल थे। जिससे काफी चोंटे भी आई हैं। मारपीट करने वाले आरोपियों को इतनी भी दया नहीं आई कि छोटे मासूम बच्चे से मारपीट न करना चाहिए लेकिन उसे भी लहूलुहान कर दिया गया । पुलिस इसमें कब कार्रवाई करेगी यह तो आने वाला समय बताएगा।
