
ग्वालियर, 23 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने नकली शैम्पू मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रोक्टर एंड गेम्बल कंपनी के नकली शैम्पू बनाने के एक कारखाने को पुलिस ने पकड़ा है। नकली शैम्पू की पैकिंग करते हुए तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी केमिकल और कलर मिलाकर नकली शैम्पू बना रहे थे। पुलिस ने 50-50 किलो के पैक में भरकर रखे गए नकली शैम्पू और पैकिंग का सामान बरामद किया है। इस मामले में नदीम खान, इकबाल, शकील खान को पकड़ा है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
