इंदौर: ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान तीन महिलाओं ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. किसी ने मारपीट तो किसी ने शारीरिक और मानसिक यातना देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने अलग अलग मामलों में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पहले मामले में साक्षी उम्र 32 साल निवासी देवास नाका क्षेत्र ने पति सूरज सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की है.
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. वहीं दूसरे मामले में द्वारकापुरी निवासी विनीता उम्र 27 साल ने पति विष्णु और गिर्राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से परेशान किया. वहीं तीसरे मामले में राधिका उम्र 26 साल निवासी इंदौर ने पति आशीष सहित छह लोगों के खिलाफ शिकायत की है. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. पुलिस ने तीनो मामलों में महिला थाने में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
