भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली शामिल होकर नवविवाहित वर-वधुओं को शुभाशीष प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी नवदंपत्तियों के सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उनके परिवारजनों को भी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ जरूरतमंद परिवारों को सहयोग भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
Next Post
राजधानी में अब रात 10 बजे तक होगी गेहूं की तुलाई, खाद्य आयुक्त ने केंद्रों पर बढ़ाए कांटे और हम्माल
Thu May 7 , 2026
भोपाल: भोपाल जिले के उपार्जन केन्द्रों का खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने निरीक्षण किया. कुछ केन्दों पर उन्होंने किसानों से बात की तो पता चला कि किसान दो दिन पहले से गेहूं बेचने के लिए ट्रेक्टर-ट्रोली लेकर खड़े हुए हैं. उपार्जन केंद्रों पर तोल कांटे पर्याप्त नहीं […]

You May Like
-
8 months ago
जिले के 13 बंद स्कूलों में खुलेंगे आंगनबाडी केन्द्र
-
3 months ago
महापौर ने सुनी वार्ड 42 की समस्याएं और मांगे सुझाव
-
2 months ago
नीट की तैयारी कर रही छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी, मौत