राजधानी में अब रात 10 बजे तक होगी गेहूं की तुलाई, खाद्य आयुक्त ने केंद्रों पर बढ़ाए कांटे और हम्माल

भोपाल: भोपाल जिले के उपार्जन केन्द्रों का खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने निरीक्षण किया. कुछ केन्दों पर उन्होंने किसानों से बात की तो पता चला कि किसान दो दिन पहले से गेहूं बेचने के लिए ट्रेक्टर-ट्रोली लेकर खड़े हुए हैं. उपार्जन केंद्रों पर तोल कांटे पर्याप्त नहीं मिले। वहीं हम्मालों की संख्या भी कम मिले. इस पर आयुक्त शर्मा ने आगामी दिनों में पर्याप्त तोल कांटे व हम्मालों की व्यवस्था करने के लिए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था देख रहे जिम्मेदारों को निर्देशित किया. निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्र भान सिंह, उपार्जन प्रभारी पुष्पराज पाटिल, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम , जिला प्रबंधक वेयरहाउसिंग एवं महा प्रबंधक कोऑपरेटिव बैंक उपस्थित रहे.
वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण
आयुक्त शर्मा ने जिले के सेवा सहकारी समिति भौंरी द्वारा संचालित उधाराम वेयरहाउस एवं सेवा सहकारी समिति कजलास द्वारा संचालित शिवओम वेयरहाउस खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. इनमें पर्याप्त पानी नहीं होने, तोल कांटों की कमी मिली.
तोल का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया
आपूर्ति नियंत्रक चंद्र भान सिंह ने आयुक्त शर्मा को जानकारी दी कि तोल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया। साथ ही स्लॉट बुकिंग सुविधा 23 मई तक की गई है. बता दें कि भोपाल जिले में संचालित 93 खरीदी केंद्रों पर पंजीकृत 37407 में से 34860 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। इसें 23815 किसानों द्वारा 172708 मीट्रिक टन खरीदी की जा चुकी हैं.
शिकायत मिलने पर कार्रवाई करुंगा: कर्मवीर शर्मा
किसी भी उपार्जन केंद्र पर किसान सुबह आएं तो उनसे गेहूं शाम तक खरीद लिए जाएं। किसानों को एक दिन से अधिक समय गेहूं बेचने में नहीं लगना चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर पानी,बैठने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायतें मिलती हैं तो संबंधितों पर कार्रवाई करूंगा

Next Post

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : सीएम डॉ यादव

Thu May 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026 के शुभारंभ अवसर पर भगवान सोमनाथ को नमन करते हुए कहा कि सोमनाथ केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विरासत […]

You May Like

मनोरंजन