सलकनपुर: रविवार को क्षेत्र में शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. मठ-मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है.भक्तजनों ने पूजा-अर्चना और अभिषेक किया.
प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की दिनभर कतार लगी रही. सुबह से ही मंदिर तक पहुंचने वाले दोनों मार्गों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. मठ मंदिरों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया. विंध्याचल पर्वत भी जयकारों से गूंज उठा.
स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई. जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही. देवी धाम सलकनपुर में भक्तों का तांता लगा रहा. महाशिवरात्रि रविवार के दिन होने के कारण देवी धाम सलकनपुर में सीढ़ी, रोड़ एवं रोड़ पर मार्ग से हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं मां भगवती के दर्शन करने पहुंचे. सिलकनपुर में भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर भी है जहां रोड़ मार्ग विंध्याचल पहाड़ी पर स्थित है.
